/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/09/3---Copy-1628491275.jpg)
सुबह (Morning) इंसान के जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्व रखती है। सबसे पहले शुरूआत सुबह से होती है। सुबह का अच्छा होना जरूरी होता है। पूरा दिन इससे अच्छा गुजरता है। इसी तरह से सुबह की शुरूआत बहुत खूबसूरत (beautiful Morning) होती है। साथ ही सुबह सुबह कुछ उपाय करने से जिंदगी में हो रही परेशानियों से मुक्ति मिलती और खुशहाल जीवन होता है। रोजमर्रा में सुबह सुबह (Morning) ये आसान से उपाय करना आत्म सुख देते हैं। आइए जानिए ये खास आसान से उपाय-
रोज सुबह उठकर हथेली दर्शन (palm darshan)-
रोज सुबह उठकर अपने दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच में मां सरस्वती व नीचे के भाग (मणि बंध) में भगवान विष्णु का स्थान होता है। इसलिए रोज सुबह उठते ही अपनी हथेली देखने से भाग्य चमक उठता है।
पहली रोटी गाय (cow) को दें-
भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय (cow) में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं।
माता-पिता के पैर छूएं (parental blessings)-
रोज जब भी घर से निकले तो उसके पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में स्थित सभी विपरीत ग्रह आपके अनुकूल हो जाएंगे और शुभ फल प्रदान करेंगे।
पीपल (Peepal) पर जल दें-
रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के पेड़ पर एक लोटा जल चढ़ाएं। मान्यता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। रोज ये उपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं। इस पेड़ का महत्व इसी बात से जाना जा सकता है कि अर्जुन को गीता को उपदेश देते हुए भगवान श्रीकृष्ण (Lord Vishnu) ने स्वयं को पेड़ों में पीपल बताया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |