
यह महीना जाते जाते कुछ राशियों के लोगों बहुत बड़ा तोहफा देने वाला है। ज्योतिष के मुताबिक ग्रहों की चाल बदलने वाली है और इस बदलाव से राशियों में मुनाफे का योग बन रहा है। बता दें कि 31 मार्च को शुक्र देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र देव कुंभ राशि में विराजमान हो जाएंगे। शुक्र देव के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिन पर कृपा बरसने वाली है वह राशियां निम्न प्रकार है......
यह भी पढ़ें- विपक्षी AITC ने मेघालय बजट 2022-23 को बताया चुनाव केंद्रित बजट
मेष राशि-
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
पिता के सहयोग से भवन सुख में वृद्धि हो सकती है।
पठन -पाठन में रुचि रहेगी।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
तुला राशि-
नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार एवं स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।
आय में वृद्धि होगी।
मित्रों के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है।
वृश्चिक राशि-
बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।
क्रोध की त्रीवता में कमी आएगी।
परिवार में सुख-शांति रहेगी।
किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है।
नए व्यापार को लेकर कुछ योजनाओं को मूर्त रूप दे सकते हैं।
कार्य में सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें- मणिपुर के याओशांग त्योहार की देखिए खूबसूरत तस्वीरें, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह कुछ इस तरह दी बधाई
मकर राशि-
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।
शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें।
कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।
परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।
परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |