/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/16/Stop-Boiling-Milk-Overflow-1639661417.jpg)
वास्तुशास्त्र में कई बातें बताई गई है जो हमारी की नियमित क्रियाओं के बार में हैं। शास्त्र में बताया गया है कि कुछ चीजों का गिरना या बिखर जाना शुभ संकेत होता है। ज्योतिष के मुताबिक नमक का बार बार हाथ से गिरना आपके परिवार पर शुक्र और चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। धन हानि के साथ मानसिक तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
इन चीजों का गिरना अशुभ संकेत-
गैस पर चढ़ा हुआ दूध (milk) गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। न ही किसी और तरीके से भी दूध को गिरना चाहिए। दूध का बार बार गिरना परिवार में नकारात्मक शक्तियों के आसपास होने का प्रतीक होता है।
बार बार काली मिर्च (black pepper) का गिर कर बिखर जाना भी अशुभ माना जाता है। इसका दांपत्य जीवन पर खराब असर पड़ता है। ऐसे में पति और पत्नी के बीच तनाव की स्थितियां पैदा होती हैं।
तेल (oil) का संबन्ध शनिदेव से माना गया है। कभी कभार तेल का गिरना सामान्य बात है, लेकिन अगर ये अक्सर होता है, तो ये शनिदेव की नाराजगी का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपके परिवार पर कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |