/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/28/a-1614483686.jpg)
व्यक्ति के जीवन में कई दिक्कतें ऐसी होती है जो किसी भी अच्छे काम में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं। इन समस्याओं को सुलझाने के लिए व्यक्ति कई तरीके अपनाता है लेकिन इसके बावजूद भी दिक्कतें जस की तस बनी रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा उपाय लेकर आए हैं जो आपकी जिंदगी को बदल कर रख देगा। इस उपाय को करने के लिए आपको रोटी की जरूरत होगी। रोटी से किया गया ये उपाय आपकी सभी समस्याओं को दूर कर सकता है।
सुबह के समय रोटी बनाते वक्त एक रोटी एक्स्ट्रा बना लें। इस रोटी को 4 बराबर भागों में बाटें। रोटी के चारों टुकड़ों में कुछ मीठा रखें। इस रोटी क पहला टुकड़ा गाय को खिलाएं। और प्रार्थना करें।
रोटी का दूसरा टुकड़ा कुत्ते को खिलाएं। प्रार्थना करते हुए मन ही मन बोलें- यमराज का अनुसरण करने वाले श्याम और शबल को में यह अन्न का भाग देता हूं वह इस भोजन को ग्रहण करें।
रोटी के तीसरे हिस्से को कौओं को खिला दें। और मन ही मन प्रार्थना करें- पश्चिम , उत्तर, दक्षिण और पूर्व दिशा में रहने वाले कौए मेरे दिए हुए इस भोजन को ग्रहण करें।
आखिर में रोटी के चौथे हिस्से को भूत-प्रतों के नाम पर किसी चौराहे पर रख दें। और घर को वापस आ जाएं।
रोटी के इस उपाय को नियमित रूप से करने से आपकी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। और आपको कभी भी दुर्भाग्य का सामना नहीं करना पड़ेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |