घर में हर कोई खुशियां चाहता है लेकिन जब घर में कई तरह के दोष होते हैं तो खुशियां कंगाली हमेशा के लिए घर कर लेती है। अगर आप भी इन सभी चीजों से परेशान हो तो आपको वास्तु दोष (Vastu Dosh) के कुछ आसान से नियमों का पालन करना होगा। इन नियमों का सही तरीके से पालन किया जाएगा तो आपका घर स्वर्ग बन जाएगा।  

वास्तु के आसान से नियमः-

  • तुलसी का पौधा (Tulsi plant) घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाए। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ मिलता है।
  • जीवन में तरक्की पाना के लिए ईशान कोण को साफ रखें। यहां सफेद रंग के क्रिस्टल रखें, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे धन और उन्नति के मार्ग खुलते हैं।
  • नल या टंकियों से बेवजह बहता पानी शुभ नहीं होता है इसे तुरंत ठीक करें। इससे धन हानि होती है।
  • पोंछे (wipes) के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाने से व्यापार फलने-फूलने लगता है।
  • घर से कांटेदार पौधे हटा दें। राक्षस वास होता है।
  • घर के दरवाजे और खिड़कियां हमेशा साफ रखें क्योंकि घर में आने वाले पैसे का इससे सीधा संबंध होता है।