सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि सूर्य की राशि होती है। ग्रहों का राजा होने के साथ सूर्य का मिजाज काफी गर्म होता है। इस कारण सिंह राशि के लोग तेजस्वी होते हैं, लेकिन गुस्सैल भी काफी होते हैं। आमतौर पर ये सबके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं, लेकिन अगर ये किसी से चिढ़ जाएं, तो इनका गुस्सा कंट्रोल में नहीं रहता। ये लोग किसी की अपने आगे चलने नहीं देते। अगर आप इन्हें गलत साबित करने की कोशिश करेंगे तो ये हावी हो जाते हैं। इनसे पंगा न लेने में ही भलाई है।

मकर राशि (Capricorn)-

ये राशि शनि की है। शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। आमतौर पर ये लोग जीवन में कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। ये किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। लेकिन अगर इनके साथ कोई धोखा करे, तो ये उस बात को कभी भूलते नहीं। ऐसे हालात में ये सामने वाले को सबक सिखाने के बाद ही दम लेते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ भी शनि की राशि है। इस राशि वाले लोग गलत देखकर ही चिढ़ जाते हैं। ये न किसी का बुरा करते हैं, न सहते हैं और न ही बुरा होते देख पाते हैं। गलत का विरोध करना इनके स्वभाव में होता है। ये अपने जीवन की तमाम बातों को अपने अंदर छिपा कर रखते हैं, इसलिए इन्हें अपनी निजी जिंदगी में किसी का दखल कभी पसंद नहीं आता। अगर कोई ऐसा करे, तो ये उसको उसकी जगह आसानी से दिखा देते हैं।
(यह आलेख सिर्फ जनरुचि के लिए हैं, यह आलेख इन सब का दावा नहीं करता है। यह लौकिक मान्यता आधारित है।)