/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/11/23-1623386847.jpg)
हाल ही में सूर्यग्रहण मिथुन राशि में प्रवेश किया है। सूर्य के बाद देवगुरु बृहस्पति अपनी जगहें बदलेंगे। बृहस्पति के जगह परिवर्तन से कुछ राशियों पर प्रभाव पड़ेगा और बृहस्पति उल्टी चाल चलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष के मुताबिक देवगुरु 20 जून को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और 14 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस समय के दौरान मेष, वृषभ और मिथुन राशि पर असर रहेगा।
ज्योतिष के मुताबिक देवगुरु का कुंभ राशि में प्रवेश से सभी राशियां प्रभावित होंगी। सबसे पहले बात करें मेष राशि की तो-
मेष राशि के लोगों को कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। धन- हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि की लोगों पर बृहस्पति की वक्री चाल के दौरान किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी न करें। साथ ही वाद- विवाद से दूर रहें। कोई नया कार्य शुरू न करें। व्यापार के लिए समय शुभ रह सकता है।
मिथुन राशि के लोगों बृहस्पति की वक्री चाल के मुताबिक गुरु का राशि परिवर्तन मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय थोड़ा कठिन रह सकता है। यह समय धैर्य रख काम करने का है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |