/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/17/Sphatik-Garland-There-are-many-great-benefits-of-crystal-garland-1200x675-1639742778.jpg)
धन दौलत हर कोई पाना चाहता है लेकिन मेहनत कोई नहीं करना चाहता। जो लोग मेहनत करते हैं उनके पास धन रुकता नहीं है। इन सभी समस्याओं का सुलझाने का एक ही उपाय है मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करना। वैसे तो पूजा पाठ करना जीवन का सबसे सुखमय आनंद हैं। साथ ही मंत्र जाप करना सबसे प्रभावशाली माना गया है।
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो स्फटिक की माला (Sphatik Garland) आपके लिए बहुत ही कारगर साबित हो सकती है क्योंकि यह बहुत ही चमत्कारी है। स्फटिक एक रंगहीन, पारदर्शी, स्पष्ट पत्थर होता है, जो बहुत ही चमकदार सफेद रंग का दिखाई देता है।
स्फटिक की माला (Sphatik Garland)-
स्फटिक कांच की तरह दिखने वाले क्रिस्टलीय पत्थर से विशेष कटिंग बीड्स बनाकर भी मालाएं बनाई जाती हैं। कहते हैं कि बर्फीले पहाड़ों पर बर्फ के नीचे टुकड़ों के रूप में स्फटिक पाया जाता है जो कि सिलिकॉन और ऑक्सीजन के परमाणुओं के सम्मिश्रण से बनता है।
स्फटिक की माला के लाभ (Benefits)-
स्फटिक से बनी माला का इस्तेमाल करने से शुक्र ग्रह की शुभता मिलती है।
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए स्फटिक (Sphatik) की माला का जप चमत्कारी होता है।
इतना ही नहीं स्फटिक (Sphatik) की माला से मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करना लाभकारी बताया गया है।
आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार भी होता है और घरों की कलह दूर होती है।
माला को रोजमर्रा में गले में धारण भी कर सकते हैं।
स्फटिक मंत्र-
‘पंचवक्त्र: स्वयं रुद्र: कालाग्निर्नाम नामत:’।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |