मां लक्ष्मी धन की देवी है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। लेकिन कई बार जाने-अनजाने ऐसी गलतियां हो जाती हैं जिसकी वजह से धन की देवी मां लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती। 

गंदे कपड़े :  व्यक्ति गंदे तरीके से रहता है और हमेशा गंदे कपड़े पहनता है उसके घर से मां लक्ष्मी दूर हो जाती हैं।

क्रोध : जो व्यक्ति हमेशा घर में या अपनों पर क्रोध करता है और लड़ाई-झगड़ा करता है, धन की देवी लक्ष्मी उस व्यक्ति और उस घर से दूर चली जाती हैं।

दीया : जिन घरों में सुबह और शाम के समय दीया और आरती नहीं की जाती, देवी लक्ष्मी उसके घर का त्याग कर देती हैं।

अनादर : जहां पर गुरु, साधु और शास्त्रों का अनादर होता है। देवी लक्ष्मी वहां अपना निवास स्थान कभी नहीं बनाती।

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना : शास्त्रों में सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त के समय सोना वर्जित माना गया है। इस समय पर सोने पर देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।