साल 2021 खत्म होने में एक महीना ही रह गया है और यह साल खत्म होते होते ब्रह्माण्ड में बहुत ही अद्भुत घटना होगी। बता दें कि 2021 का अंतिम सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 4 दिसंबर को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की तरह इस बार भी भारत देश में सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) नजर नहीं आएगा।


सूर्य ग्रहण नहीं दिखने के कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा। सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का बहुत अधिक धार्मिक और ज्योतिष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है।
सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के दौरान जरूर करें ये कार्य-

1. ग्रहण शुरू होने से पहले खुद को शुद्ध कर लें। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है।
2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है।
3. सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) में दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए।
4. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
5. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए।