होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन 7 मार्च को है जबकि 8 मार्च को होली खेली जाएगी। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल होली का त्योहार ज्यादा खास होने वाला है। होली के मौके पर शनि 30 साल बाद स्वराशि कुंभ और 12 साल बाद देव गुरु बृहस्पति स्वराशि मीन में विराजमान रहने वाले हैं। इसके अलावा, कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बना रहेगा। कुंभ राशि में शनि, सूर्य और बुध त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। होली पर ग्रहों की ऐसी स्थिति 30 वर्ष बाद बन रही है।

वृष राशि

इस बार होली के मौके पर शुभ योग वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ दे सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में अवसर के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।  कारोबार से जुड़े लोगों को भी मुनाफा होगा। निवेश करने के बारे में सोचने वालों के लिए भी समय अनुकूल है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। 

यह भी पढ़ें- दिल और पेट के लिए अच्छा है अंजीर, खाने के मिलते हैं 4 अद्भुत फायदे

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक जिस भी काम में हाथ डालेंगे, निश्चित ही सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। विदेश में नौकरी पाने का सपना सच हो सकता है। बिजनेस वाले अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार कर सकते हैं। लाभ की संभावनाएं हैं। पूजा पाठ में मन लगेगा। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। दान-पुण्य से लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- दिल और पेट के लिए अच्छा है अंजीर, खाने के मिलते हैं 4 अद्भुत फायदे

वृश्चिक राशि

शनि, सूर्य और बुध का त्रिग्रही योग आपको वाहन और भवन का सुख दे सकता है। आप नया वाहन खरीद सकते हैं। अपने घर का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस करने वालों को भी धन का अच्छा लाभ हो सकता है। करियर-कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि

सूर्य, शनि और बुध आपकी राशि में ही त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। यह दुर्लभ योग आपकी राशि के लिए भी शुभ है। ज्योतिषविदों के अनुसार कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। उनके करियर-कारोबार में धीरे-धीरे सुधार आएगा।