मकर संक्रांति 14 जनवरी शुक्रवार को पड़ रही है। जैसे कि हम जानते हैं कि इस दिन सूर्य शनि की राशि मकर में प्रवेश करते है और एक माह तक विराजमान रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य (Sun) हर साल मकर संक्रांति के दिन मकर राशि में प्रवेश करता है, बहुत कम ही उसका सामना अपने पुत्र शनि (Shani) से होता है। यह दुर्लभ संयोग अब 29 साल के अंतराल के बाद 14 जनवरी 2022 को पड़ रहा है।
इस योग में पिता पूत्र एक साथ आमने सामने होंगे। जिससे प्यार प्रेम की वर्षा होगी। इससे कुछ राशियों पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इनमें शामिल हं ये राशियां....
मेष राशि (Aries)-

आपके मन में प्रबल इच्छा हो सकती है कि आपको अपनी मेहनत के लिए पहचान मिलें। यह आसान नहीं रहेगा। बॉस या उच्च अधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कुछ लोगों को अपने करियर में भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)-

कुछ लोगों को लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है और विदेश में बसने के संकेत भी मिल रहे हैं। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। इसके अलावा, पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की आवश्यकता पड़ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)-

पार्टनरशिप के कारोबार से जुड़े लोगों को अचानक सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। चोट लग सकती है। आप में से कुछ लोगों को विरासत से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है। शोध या ज्योतिष के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नए खुलासे होने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer)-

प्रेम संबंध में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है और आपको उनके साथ समय व्यतीत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। संविदात्मक मुद्दों के कारण व्यावसायिक साझेदारी प्रभावित हो सकती है।
तुला राशि (Libra)-

भावनात्मक जीवन में आप असंतोष का अनुभव कर सकते हैं। जमीन से जुड़े मामलों में निवेश से बचें। आपकी माँ को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और उन्हें चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता हो सकती है। कुछ अप्रत्याशित करियर परिवर्तन हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)-

आपकी मानसिक शांति भंग होगी और आपके सोने के तरीके में गड़बड़ी हो सकती है। आप में से कुछ पेशेवर प्रतिबद्धताओं पर विदेश जा सकते हैं। आंखों से संबंधित किसी भी बीमारी से सावधान रहें। अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। परोपकार में खुद को शामिल करें।