घर में हर कोई सुख समृद्धि चाहता है साथ ही पैसों की कमी घर में कभी भी ना आए इसके लिए मेहनत करते रहते हैं लेकिन फिर भी पैसों (money) की तंगी से लोग परेशान रहते हैं। इसलिए वास्तुशास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इन्हीं के साथ साथ पौधों के बारे में बताया गया हैं। जिसमें मनी प्लांट (money plant) को अहम माना जाता है। लेकिन आक का पौधा भी बहुत ही ज्यादा अच्छा माना जाता है।
आपको जानकर हैरानी होगी की आक का पौधा (Aak plant) सबसे पवित्र पौधा माना जाता है। इस पौधे की पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि इस पौधे से भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा करने से कई लाभ और सकारात्मकता आती है।



आक प्लांट (Aak plant)-

  1. सफेद आक के पौधे के पत्ते बरगद के पत्तों जितने मोटे होते हैं।
  2. आक का पेड़ भगवान शिव को बहुत प्रिय है।
  3. आक का पौधा दक्षिण-पूर्व के बीच लगाया जा सकता है, अर्थात दक्षिण या उत्तर दिशा में लगाया जा सकता है।
  4. सफेद आक का पौधा घर के मेन गेट के पास या सामने लगाना चाहिए या घर के बाहर गेट के पास रखना चाहिए।
  5. आक का पौधा इस प्रकार लगाएं कि जब भी आप घर से बाहर निकलें तो ये पौधा आपके दाहिनी ओर हो।
  6. किसी भी शुभ दिन जैसे पूर्णिमा, एकादशी, मंगल या सोमवार को आक का पौधा लगाएं।