/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/30/Panchang-1-163394773816x9-1638270901.jpeg)
आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। दर्श अमावस्या है। मंगलवार है।हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है, सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है। घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।
यह भी पढ़े : Numerology Horoscope : 21 का संयुक्त अंक 02 आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक, इन मूलांक वालों के लिए रहेगा शानदार
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज अन्न दान करने का महान दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़े : खालिस्तानी समर्थक नेता हरजीत सिंह को डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया
आज का पंचांग
दिनांक 21 मार्च 2023
दिवस मंगलवार
माह चैत्र ,कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 06:27 a.m
सूर्यास्त 06:30 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि कुम्भ 11:57am तक फिर मीन
करण चतुष्पाद
योग साध्य
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त ()
शुभमुहूर्त समय
अभिजीत मुहूर्त 11:58 am से 12:48 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06: 19 pm से 06:56 pm तक
यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार के मामले में दो पूर्व आबकारी अधिकारियों को 5 साल कैद की सजा सुनाई गई
अशुभ मुहूर्त समय
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |