आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की नवमी है। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने की तिथि है।आज सुंदरकांड का पाठ करें। आज मंगलवार का व्रत भी है।घर पर व मन्दिर में हनुमान जी की पूजा करते हैं। भगवान राम के नाम का संकीर्तन महापुण्य है।रोहिणी नक्षत्र है।आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार का व्रत रहें।सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।सायंकाल महिलाएं शिव मंदिर जाकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना करती हैं।

यह भी पढ़े :  आज का राशिफल : इन राशि वालों के लिए बेहद अच्छा है आज का दिन , इनकी किसी खास के साथ होगी मुलाकात 


हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े :  Weekly Horoscope | 26 फरवरी से 04 मार्च 2023: इन राशि वालों को प्रेम, स्वास्थ्य और पेशे से संबंधित कामों में


आज का पंचांग 

दिनांक 28 फरवरी 2023

दिवस मंगलवार

माह फाल्‍गुन ,शुक्‍ल पक्ष

तिथि नवमी

सूर्योदय 06:48 a.m

सूर्यास्त 06:19 pm

नक्षत्र रोहिणी

सूर्य राशि कुम्‍भ

चन्द्र राशि वृष08:35pm तक फिर मिथुन

करण बालव

योग विषकम्भ

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त 

शुभमुहूर्त समय

अभिजीत मुहूर्त 11:58 am से 12:48 pm तक

विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:28 pm तक

गोधुली मुहूर्त 06:19 pm से 06:56 pm तक

अशुभ मुहूर्त समय

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक