/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/02/03/dailynews-1643860288.jpg)
आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। वैभव लक्ष्मी जी का पावन व्रत व उपवास आज ही है। भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है।हस्त नक्षत्र है।आज अन्न व फल का दान करें।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।
यह भी पढ़े : Horoscope Today: आज इन राशि वालों को प्राप्त होगी माँ लक्ष्मी की कृपा , खूब बरसेगा धन
संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़े : 18 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानिए मनोकामना की पूर्ति के लिए किस चीज से कराएं रुद्राभिषेक
आज का पञ्चाङ्ग
दिनांक 10 फरवरी 2023
दिवस शुक्रवार
माह फाल्गुन ,कृष्ण पक्ष,
तिथि चतुर्थी 08 am तक फिर पंचमी
सूर्योदय 07:05 m
सूर्यास्त 06:06 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कन्या
करण बालव
योग धृति
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त
शुभमुहूर्त समय
अभिजीत मुहूर्त 11:56 से 12:48 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:19 pm से 06:56pm तक
अशुभ मुहूर्त समय
राहुकाल प्रात:काल 10:30 बजे से 12 बजे
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |