आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है।10:05 am के बाद पञ्चमी लग जायेगी।आज संकष्टी चतुर्थी का पावन व्रत है। श्री गणेश व शिव उपासना का उत्सव है। संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है।चित्रा नक्षत्र है। सूर्य कुम्भ राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है।

यह भी पढ़े : Today's Horoscope: : इन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली, जानिए अपना राशिफल


मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।इस माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।

यह भी पढ़े :सिर काट कर उमियाम झील के पास फेंकने वाले दो संदिग्धों की तलाश में पुलिस 


प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 

दिनांक 11 मार्च 2023

दिवस शनिवार

माह चैत्र ,कृष्‍ण पक्ष

तिथि चतुर्थी10:05am तक फिर पञ्चमी

सूर्योदय 06:35 a.m

सूर्यास्त 06:27 pm

नक्षत्र चित्रा

सूर्य राशि कुम्‍भ

चन्द्र राशि तुला

करण बव

योग ध्रुव

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त 

शुभमुहूर्त समय

अभिजीत मुहूर्त 11:58 am से 12:40 pm तक

विजय मुहूर्त 02:31 pm से 03:36 pm तक

गोधुली मुहूर्त 06:19 pm से 06:56 pm तक

अशुभ मुहूर्त समय

राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक