/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/30/Panchang-1-163394773816x9-1638270901.jpeg)
आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। 11:45 am के बाद त्रयोदशी लग जायेगी।आज प्रदोष का पावन व्रत है। शिव उपासना का उत्सव है। संकट निवारण हेतु शनिवार का पावन व्रत है।पुष्य नक्षत्र है। सूर्य कुम्भ राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।
यह भी पढ़े : आज का राशिफल : इन राशि वालों के लिए आज बहुत बड़ा दिन, ये लोग शनि देव को करें प्रसन्न
शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।इस माह का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का सबसे सुंदर अवसर है।
यह भी पढ़े : होली 2023: घर पर ही बनाए मजेदार भांग की ठंडाई और बेक्ड गुजियां , जानिए आसान रेसिपी
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग
दिनांक 04 मार्च 2023
दिवस शनिवार
माह फाल्गुन ,शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 11:45am तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय 06:45 a.m
सूर्यास्त 06:22 pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि कर्क
करण बालव
योग शोभन
यह भी पढ़े : एचएसपीडीपी ने एनपीपी को दिया बड़ा झटका, समर्थन वापस लिया
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त
शुभमुहूर्त समय
अभिजीत मुहूर्त 11:58 am से 12:40 pm तक
विजय मुहूर्त 02:31 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:41 pm से 07:06 pm तक
अशुभ मुहूर्त समय
राहुकाल प्रात: काल 09 बजे से 10:30 तक
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |