नया साल (new year) आने में कुछ ही समय बाकी है। पुरानी साल पुराने दिन अब खत्म होंगे और नई शूरूआत होगी। ज्योतिष की गणनाओं के अनुसारा कुछ राशियों (astrology) के लोगों के लिए साल 2022 बहुत ही शानदार होने वाला है। बताया जा रहा है कि साल 2022 में इन राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। जानिए.....
वृषभ (Taurus)- नववर्ष 2022 में आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। करियर में तरक्की मिलेगी। धन-संपत्ति में इजाफा हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई आपकी प्रशंसा करेगा।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए नया साल खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए 2022 शुभ और लकी साबित होगा। नए साल में आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। लोगों की सहायता करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
वृश्चिक (Scorpio)- नववर्ष 2022 में आपको कई अवसर मिलेंगे। खास बात यह है कि आपको अवसरों को भुनाना होगा। इस साल आपकी मनोकामना पूरी होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।