/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/27/3-1640605722.jpg)
शास्त्र में 12 राशियों का जिग्र किया गया है। इनमें हर राशि का अपना एक स्वाभाव होता है। जिससे राशियों के जातकों के बारे में पता लगाया जा सकता है। इसी तरह से नया साल आने वाला है और ग्रहों की बदलती चाल से राशियां प्रभावित होने वाली है। गणनाओं के अनुसार अगर मिथुन राशि (Gemini zodiac) के बारे में बात करें तो इस राशि के जातकों को 2022 में अपने दिल की सुननी चाहिए।
मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले लोग अपने सपनों को साकार करें। यह वर्ष आपके लिए बहुत कुछ नया लाने वाला है। नई नौकरी, नया प्रेम संबंध, विवाह, घर में किसी नए का आगमन आदि मंगल कार्य होंगे। आपको इस साल भावुक होकर व्यर्थ बातचीत में अपना समय न गवाएं। कुछ रचनात्मक कार्यों से जुड़ना आपके लिए हितकर होगा।
नौकरी/व्यवसाय पेशावर लोग-
मिथुन राशि (Gemini zodiac) के जो जातक तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें नौकरी के बहुत सारे अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय (business) से जुड़े व्यक्ति भी तकनीकी क्षेत्र में अपना कार्य बढ़ा सकते हैं। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं क्योंकि ईश्वर आपके साथ है। कुल मिलाकर यह इच्छा पूर्ति का समय है।
ऐसी हो सकती है आर्थिक स्थिति-
मिथुन राशि (Gemini zodiac) वाले जातकों के लिए 2022 आर्थिक रूप से मिला जुला वर्ष साबित होगा है। मेहनत से कमाया हुआ धन भूलकर भी भावुक होकर न खर्च करें। थोड़ा सोच-समझ कर पैसे का इस्तेमाल करना हितकर रहेगा। शेयर मार्किट में अधिक धन न लगाएं अन्यथा नुक्सान हो सकता है।
मिथुन राशि वाले जातकों स्वयं से प्रेम करना सीखें। दूसरों से अपेक्षाएं रखना छोड़ दें क्योंकि अपेक्षाएं आपको सदैव निराशा ही देंगीं। स्वयं से बड़ा कोई मित्र नहीं होता। तुलसी का पौधा घर में ज़रूर लगाएं, ऐसा करने से घर में न केवल वास्तु दोष (Vastu defects) से मुक्ति मिलेगी, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा और घर के सदस्यों की तरक्की भी होगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |