साल 2022 आज से आरंभ हो गया है। नए साल पर नए बदलाव लाने जरूरी होते है। इस से जीवन जीने का आनंद आता है। इसलिए आज से घर में वास्तु के कुछ बदलाव करें और घर में सुख-समृद्धि बनाए। जानिए खास और आसान से वास्तु टिप्स (Vastu tips)....

मोर पंख (Peacock feather)-

भगवान श्रीकृष्ण का पंख बहुत प्रिय है, ऐसे में अगर घर में मोर का पंख रखा जाता है तो वहां मां लक्ष्मी का वास हमेशा होता है। अगर आप अपने नए साल में जीवन में सुख समृद्धि चाहते हैं तो घर में मोर के पंख को रखें।
तुलसी का पौधा (Tulsi plant)-

तुलसी का पौधा सनातन धर्म में सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। हमेशा से माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का हरा-भरा पौधा मौजूद होता है वहां कभी भी किसी चीज की कनी नहीं होती है और घर धन धान्य से भरा रहता है। इस साल तुलसी के पौधे को घर में लाएं।
धातु का कछुआ (metal turtle)-

नए साल से पहले आप अपने घर में एक धातु का कछुआ लेकर आएं जो कि चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना हो। इसे उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
लाफिंग बुद्धा (laughing buddha)-

नए साल के शुभ अवसर पर आप लाफिंग बुद्धा को भी घर में लेकर आप आ सकते हैं। जब लाफिंग बुद्धा को लाएं तो इसे हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें। इससे घर में इसे रखने से धन की कभी कमी नहीं रहती है।