/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/18/Congress-protest-1613628007.jpg)
असम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस राज्य की सत्ता के लिए कई तरह के दावे कर रही है। इसी बीच असम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सरकार के खिलाफ धुबरी में विरोध प्रदर्शन किया है। भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं की धुबरी जिला इकाई ने पार्टी के जिला कार्यालय के सामने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया है। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया संयोजक सुमित ने नेतृत्व किया।
दुबे धुबरी कस्बे में बसंत टॉकीज के पास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। प्रदर्शन के बाद, केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भारी पड़ गए। इन्होंने सरकार से कहा कि पेट्रोल और डीजल सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करें। हाल ही में 5 रुपये की कटौती के बाद, असम में पेट्रोल की कीमत 86.44 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की प्रति लीटर कीमत 6,62 रुपये थी।
असम में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 818 रुपये थी। सुमित दुबे ने कहा कि मोदी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ऐसे समय में आम लोगों की समस्याओं से चिंतित नहीं है जब पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। मूल्य वृद्धि ने आम लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुमित दुबे ने मांग की कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को तुरंत आम लोगों के अधिक हित में वापस लाया जाए। कोरोना काल के कारण लोगों के घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और ऊपर से सिलेंडर का मंहगा, सरकार इसकी कीमत को कम करें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |