
गुवाहाटी के पांडु इलाके की लोको कॉलोनी में तेंदुए के हमले में आज एक महिला घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक तेंदुआ सुबह से ही इलाके में भटक रहा है तभी उसने महिला पर हमला कर दिया। मंजू भट्टाचार्य के रूप में पहचानी गई महिला को चोटें आई हैं और बाद में उसे आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वन अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। तेंदुए ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है, जिसके बाद वन अधिकारियों ने लोगों को घर के अंदर रहने का निर्देश था।
A leopard that had strayed into the Loco Colony of Pandu, Guwahati has been successfully rescued.@CMOfficeAssam @ParimalSuklaba1 @ntca_india @assamzoo @amit62sahai @mkyadava pic.twitter.com/YOYZVTkYj2
— Assam Forest Department (@assamforest) April 19, 2022
आपको बता दें कि इससे पहले पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के दक्षिण जिले के लक्ष्मीचेरा इलाके में एक जंगली भालू ने 45 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीडि़ता कंद और सब्जियां लेने के लिए जंगल में गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद स्थानीय युवक ने उसे देखा और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ेंः त्रिपुरा से गिरफ्तार तीन बंगलादेशी आतंकवादियों के साथ असम पुलिस गुवाहाटी रवाना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला की पहचान मौसंती रियांग के रूप में हुई है। पीडि़ता के पड़ोस की रहने वाली स्वप्ना रियांग ने कहा, वह हर दिन की तरह जंगल में सब्जियां लेने गई थी लेकिन वह समय पर वापस नहीं आई। परेशानी को भांपते हुए स्थानीय युवक तलाशी के लिए जंगल में गया तो पाया कि वह खून से लथपथ मिली। स्थानीय लोगों ने देखा कि एक जंगली भालू ने उस पर हमला किया था और उसकी दोनों आंखें फोड़ दी थीं। उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |