/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/12/yy-1634018155.jpg)
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक (Union minister Nishit Pramanik) ने महाष्टमी (Mahashtami) के शुभ अवसर पर असम के धुबरी शहर में कालीबाड़ी दुर्गा पूजा का उद्घाटन (Kalibari Durga Puja) किया है। केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक ने ढोल की थाप और शंख बजाने के बीच धुबरी कालीबाड़ी मंदिर परिसर में देवी दुर्गा (Goddess Durga) की मूर्ति का अनावरण भी किया।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत रॉय और तूफानगंज विधायक मालती राभा के साथ मंत्री प्रमाणिक धुबरी कालीबाड़ी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री दुर्गा पूजा पंडाल ( Durga Puja) का उद्घाटन कर कूचबिहार वापस लौट आए है। केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक (Nishit Pramanik)ने कहा कि "मैं ऐतिहासिक धुबरी कालीबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल में शामिल होकर बहुत खुश हूं और देवी दुर्गा का आशीर्वाद महसूस कर रहा हूं।"
उन्होंने पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा के आयोजन के लिए धुबरी कालीबाड़ी (Kalibari Durga Puja) की दुर्गा पूजा (Durga Puja)आयोजन समिति के सदस्यों का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। अपने धुबरी दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक ने अन्य विधायकों के साथ धुबरी शहर के वार्ड नंबर 1 में ऐतिहासिक राजा प्रभात चंद्र बरुआ खेल के मैदान में स्थित सबुज संघ पूजा पंडाल का दौरा किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |