पूर्वोत्तर का आतंकी संगठन ULFA (I) कमांडर-इन-चीफ (C-IN-C) परेश बरुआ ने 86 वर्षीय असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जानकारी बता दें कि पूर्व तीन बार के मुख्यमंत्री का गौहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में निधन हो गया है। यूनाइटेड-लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (ULFA-I) के कमांडर-इन-चीफ ने अपने शोक संदेश में कहा कि मैं तरुण गोगोई की दिवंगत आत्मा की कामना करता हूं, जो तीन बार असम के मुख्यमंत्री बने, उन्हें शाश्वत शांति मिले।

बरुआ ने कहा कि असम-भारत संघर्ष को सुलझाने के लिए पर्याप्त प्रयास किए। उनके समय के दौरान, असम में गुप्त हत्याओं की भीषण घटनाएं कुछ हद तक कम हुईं। हम असम के लिए किए गए कार्यों के लिए और असम-भारत संघर्ष को सुलझाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए हमेशा उनके प्रति आभारी रहेंगे। परेश बरूआ पूर्व मुख्यमंत्री के पीड़ित परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। बता दें कि तरुण गोगोई ने कोविड-19 जटिलताओं के कारण अपनी आखिरी सांस ली।


जानकारी के लिए बता दें कि तरुण गोगोई को अस्पताल में भर्ती होने के 60 दिनों के बाद फिर से तबीयत खराब होने के बाद GMCH में दोबारा भर्ती कराया गया था। लेकिन हालातों में सुधार ना होने के कारण अंत में गोगोई की मौत हो गई। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई कोरोना के शिकार हो गए थे। गोगोई के शव को अब राजीव भवन ले जाया गया है जहाँ पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और अन्य लोग अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देंगे। जहां राज्य के लोग तक पूर्व मुख्यमंत्री को अंतिम सम्मान दे सकेंगे।