
असम के कछार जिले से दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार की है और एक सब्जी के बाजार के पास चार लोगों ने दो आदिवासी लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार को ल़ड़कियों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
बता दें कि ये चारों आरोपी अभी भी फरार हैं। दोनों लड़कियों ने बताया कि ये चार लोग पहले भी कई बार उन्हें परेशान और प्रताड़ित कर चुके हैं। यही नहीं इन लोगों ने शिकायत करने पर लड़कियों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
असम पुलिस ने रोबन लस्कर, ग्याश उद्दीन, रोकीबुल हुसैन और सीरू लस्कर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |