/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/17/manipur-1602936390.jpg)
पूर्वोत्तर राज्यों के पर्यटन और संस्कृति मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन गुवाहाटी में शुरू हो चुका है। सम्मेलन में सभी 8 पूर्वोत्तर राज्यों के पर्यटन और संस्कृति मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। जिससे की पूर्वोत्तर की पर्यटन और संस्कृति का विकास किया जा सकें।
इस आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि "पर्यटन और संस्कृति उत्तर पूर्व के विकास के महत्वपूर्ण इंजन हैं।" मुख्यमंत्री हिमंता ने आगे कहा कि "हमें अपनी पर्यटन क्षमता का सर्वोत्तम लाभ उठाने के लिए सड़क संपर्क पर निवेश बढ़ाना चाहिए।"
केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और डोनर मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय संस्कृति और संसदीय मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय रक्षा मंत्री अजय भट्ट भी सोमवार को गुवाहाटी में सम्मेलन में शामिल हुए। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने और नए पर्यटन उत्पादों के विकास में सहयोग के लिए पर्यटन मंत्रालय और आईआरसीटीसी के बीच एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |