वैसे तो पूर्वोत्तर राज्यों  के बीच में कई तहर के सीमा विवाद चल रहा है। असम और मिजोरम के बीच में सीमा विवाद केंद्र तक पहुंच गया है। लेकिन इसी के साथ असम और नागालैंड के बीच में एक इलाके को लेकर विवाद चल रहा है। इसी तरह से इन राज्यों नाकाबंदी लागू है। इसी बीच मिजोरम सरकार ने राज्य के उत्तरी त्रिपुरा जिले के साथ जुड़ने वाले 14 किलोमीटर के ज़मालु-बैराबी मार्ग के साथ ममित जिले के कान्हमुन गांव में लंगकाई नदी पर बेली पुल खोला दिया गया है।


सरकार ने हनम परियोजना के तहत बेली और ज़मूआंग-बाईराबाई लिंक सड़क का जीर्णोद्धार किया था। असम के लायलपुर के निवासियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर नाकाबंदी के बाद ज़मूआंग-बाईराबाई लिंक सड़क का उपयोग मिज़ोरम से त्रिपुरा तक वस्तुओं का परिवहन करने के लिए किया जाता है। लायलपुर के स्थानीय लोगों ने हाल ही में मिजोरम को असम के साथ जोड़ने वाले एनएच-306 पर एक नाकाबंदी शुरू की थी, जो सीमा विवाद के मद्देनजर मिजोरम बलों को अंतर-राज्यीय सीमा से हटाने की मांग कर रहा था।


उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर को शुरू की गई नाकाबंदी 11 नवंबर को पूरी तरह से वापस ले ली गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ज़ालुआंग- बैराबिन सड़क कोल्हास जिले के बैराबी गाँव से कान्हमुन को भी जोड़ेगी। राज्य जनशक्ति विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक, झोथंतलुंगा ने कहा कि नव पुनर्निर्मित पुल और सड़क राज्य के लोगों के लिए त्रिपुरा से वस्तुओं के परिवहन का मार्ग प्रशस्त करेंगे,
क्योंकि असम के स्थानीय लोगों द्वारा नियमित रूप से सड़क अवरोधक के कारण राज्य को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।