/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/29/BIG-B-1632917720.jpg)
प्रतिबंधित विद्रोही समूह डिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (DNLA) के कार्यकर्ता असम के दीमा हसाओ जिले के माईबांग उप-मंडल में हथियार सौंप दिए हैं। DNLA उग्रवादियों और असम सरकार के बीच पिछले महीने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की उपस्थिति में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
समझौते के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ता हथियार डालेंगे और मुख्यधारा में शामिल होंगे। कैडर माईबांग के खेपरे में एक खेल के मैदान में एक कार्यक्रम में अपने हथियार सौंपेंगे। इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) हिरेन नाथ के भी मौजूद रहने की संभावना है।
दीमा हसाओ के एसपी जयंत सिंह (SP Jayant Singh) ने कहा कि DNLA ने राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वे आधिकारिक तौर पर अपने हथियार सौंपेंगे। DNLA कैडरों की संख्या के बारे में अभी कुछ पता नहीं हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |