इस साल 2021 में पूर्वोत्तर राज्यों में 187 उग्रवाद से संबंधित घटनाओं ने कोहराम मचाया है। केंद्र सरकार ने आज संसद में यह जानकारी दी है। गृह मंत्रालय (MHA) ने लोकसभा को सूचित किया कि यह आंकड़ा 15 नवंबर तक का है।
गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने कहा, "इस साल 15 नवंबर तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में 187 उग्रवाद संबंधी घटनाएं हुईं।" इसके अलावा, MHA ने यह भी बताया कि पूर्वोत्तर (Northeast) के विभिन्न विद्रोही समूहों से संबंधित कुल 39 विद्रोहियों को बलों ने मार गिराया।
दूसरी ओर, उग्रवाद से संबंधित घटनाओं में 20 नागरिकों और आठ सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई है। गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने लोकसभा को आगे बताया कि "इस साल उग्रवाद (Insurgency) से संबंधित घटनाओं में 20 नागरिक, 8 सुरक्षा बल के जवान और 39 विद्रोही भी मारे गए है।"