असम में पुलिस भर्ती घोटाले की गुत्थी अभी भी नहीं सुलझी है। इस घोटाले में CID एक के बाद एक खुलासा कर रही है। इसमें कई लोग जुड़े हुए हैं। हाल ही में असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (CID) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती घोटाला मामले में आरोप पत्र दायर किया है। CID ने भर्ती घोटाले के 36 आरोपियों के खिलाफ 2,621 पन्नों की चार्जशीट दायर की है। गुवाहाटी की एक विशेष अदालत के समक्ष आरोप पत्र दायर किया गया।


CID ने सभी प्रमुख आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच पूरी कर ली है। मामले में कथित भूमिका के लिए सीआईडी और विभिन्न जिलों की पुलिस ने कुल 58 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों में असम पुलिस सेवा (एपीएस) के अधिकारी कुमार संजीत कृष्णा, पूर्व डीआईजी पीके दत्ता और भाजपा नेता दिबन डेका सहित कई उच्च-अधिकारी शामिल थे। असम सरकार ने प्रश्न पत्र लीक होने के बाद 597 उप-निरीक्षकों को राज्य पुलिस बल में भर्ती करने के लिए एक लिखित परीक्षा रद्द कर दी।


जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस भर्ती घोटाले का मामला चल रही है कि रेलवे भर्ती का घोटाला भी सामने आया है जिसमें एक डॉक्टर शामिल है। इस पैसे देकर नौकरी देने का मामला है। जिसमें बताया गया है कि रेलवे में भर्ती के लिए डॉक्टर ने 22 लाख की रिश्वत मांगी। जब पैसे देने वालों की नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने केस दर्ज कर दिया और फिर स मामले का खुलासा हुआ। हाल ही में इसकी तहकिकात चल रही है।