असम राज्य महिला आयोग (ASCW) ने महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छा काम किया है। इन्होंने अपनी फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल आधिकारिक वेबसाइट https//ascw.org.in शुरू की है। आयोग की नई वेबसाइट को समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव, मुकेश सी साहू ने ASCW चेयरपर्सन चिकिमिकी तालुकदार, सदस्य सचिव कावेरी बरकाकती शर्मा, और अन्य बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति में लॉन्च किया है। कोई भी महिला अगर संकट है तो इस नई वेबसाइट का उपयोग कर समस्या डाल सकती है। राज्य के किसी भी स्थान से अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।


ASCW द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह सुविधा पीड़ित महिला को न्याय दिलाने में समय कम करने में मदद करेगी। ऑनलाइन शिकायत लॉजिंग सिस्टम से वेबसाइट संगठन और इसकी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देगी। वेबसाइट लॉन्च करते हुए, समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव साहू ने कहा कि आज ASCW के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मौजूदगी ASCW को अधिक से अधिक महिलाओं तक ले जाने की दिशा में एक उत्साहजनक कदम है।


यह पोर्टल महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहा है। ASCW ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूक महिलाओं, और बड़े पैमाने पर आम जनता, के लिए अपने फेसबुक और ट्विटर खातों को रोल आउट करके सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपनी उपस्थिति दर्ज की। आधिकारिक https://m.facebook.com/Assam-State-Commission-for-Women-100206948654055 और ट्विटर हैंडल https://twitter.com/ASCW_Assam है। आयोग ने बताया कि वेबसाइट, फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल को गुवाहाटी स्थित वेब डिजाइन फर्म प्राग असोमी द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।