कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के दो दिनों के लिए असम दौरे पर हैं। आज उनका दूसरा दिन है। प्रियंका ने असम में बीजेपी का पूरजोर विरोध किया। प्रियंका ने असम में बेरोजगारी और नागरिकता संशोधन के खिलाफ मुद्दे उठाए हैं। प्रियंका ने राज्य में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है। इस दौरान वे लोगों से मुलाकात कर रही हैं। आज वह तेजपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया है। जनसभा से पहले प्रियंका ने महिला चाय बागान मजदूरों से मुलाकात की है।

महिला चाय बागान मजदूरों के साथ प्रियंका का अलग ही अंदाज दिखने को मिला है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिश्वनाथ में सद्गुरू के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ी है। वे यहां सिर पर टोकरी लेकर मजदूरों की तरह चाय की पत्तियां तोड़ी और स्थानीय चाय बागान के मजदूर के घर पर भोजन किया। जानकारी दे दें कि असम में चाय बागान के मजदूरों का मुद्दा बड़ा रहता है। ऐसे में प्रियंका गांधी उन्हें पार्टी के पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं।

प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा कि  ''असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर मैंने महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।''