/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/07/01-1680861636.jpg)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी असम यात्रा के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के मध्य रेंज के अंदर जीप से सफारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ‘मिहिमुख प्वाइंट’ से उद्यान के भीतर गईं और एक सींग वाले गैंडे, जंगली भैंसों, हिरण एवं पक्षियों समेत अन्य पशु-पक्षियों को देखा।
ये भी पढ़ेंः असम पुलिस में 1,700 से अधिक कांस्टेबल का सबसे बड़ा बैच शामिल हुआ
मुर्मू ने उद्यान के अंदर हाथियों को कुछ खाने का सामान भी दिया। राष्ट्रपति शुक्रवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान माध्यिक स्कूल के खेल के मैदान में दो दिवसीय ‘गज उत्सव-2023’ का उद्घाटन करेंगी।अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः अपने समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद खालिस्तानी समर्थक समूह ने हिमंत बिस्वा सरमा को दी धमकी
मुर्मू शुक्रवार दोपहर को गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी, जहां वह ‘माउंट कंचनजंगा अभियान-2023’ को हरी झंडी दिखाएंगी और शाम में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। दिल्ली रवाना होने से पहले शनिवार को वह तेजपुर में वायुसेना अड्डे पर सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर असम पहुंचीं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |