एक सींग वाले भारतीय गैंडे (One Horned Indian Rhinoceros) के लिए प्रसिद्ध असम के पोबितारा वन्य जीव अभयारण्य (Pobitara Sanctuary) को मानसून सीजन में बंद रखने के बाद शुक्रवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया।

मंत्री एवं स्थानीय विधायक पीयूष हजारिका (Minister and local MLA Piyush Hazarika) ने उसे खोले जाने की घोषणा की। उसके बाद वह और उनकी पत्नी अइमी बरूआ (Aimi Barua) ने जीप और हाथी सफारी से वन भ्रमण किया।

अभयारण अधिकारियों ने बताया कि मोरीगांव जिले में इस उद्यान के अंदर कुछ सड़कें इस साल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गयी थीं जिनकी मरम्मत करवा दी गयी है।

उन्होंने कहा कि करीब 38.85 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र में फैले इस अभयारण्य में 100 से अधिक भारतीय गैंडे हैं। उनके अलावा यहां जंगली भैंस, हिरण, चीते, अलग-अलग प्रजातियों के सांप, पक्षी, कछुए आदि हैं।