भारतीय सेना पूर्वोत्तर  के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। भर्ती रैली 6-25 फरवरी 2021 से आयोजित की जाएगी। असम भर के 15 जिले जोरहाट, माजुली, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, शिवसागर, चराइदेव, धेमाजी, लखीमपुर, कार्बी आंगलोंग, होजई, बिश्वनाथ, नागांव, सोनितपुर और मोरीगांव के युवा भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। साथ ही इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर जाकर भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।


भर्ती के बारे में सारा विवरण भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपलोड किया गया है। सभी उम्मीदवारों को वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। यह राज्य के युवाओं के लिए प्रतिष्ठित भारतीय सेना में शामिल होने का एक अच्छा अवसर है। भारतीय सेना और राज्य के अधिकारियों ने एक लंबे अंतराल के बाद रैली को सफल बनाने के लिए अपने हाथों को मिला लिया क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण भर्ती को रोकना पड़ा है। भारतीय सेना ने सभी उम्मीदवारों से अनुरोध किया है, जो वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें।


असम राज्य की तरह ही पूर्वोत्तर में त्रिपुरा राज्य में भी त्रिपुरा भारतीय सेना 12 से 20 जनवरी तक अगरतला में भर्ती रैली आयोजित करेगी। जिसमें त्रिपुरा के युवाओं के भर्ती रैली के लिए पंजीकरण विंडो वर्तमान में खुली हुई है। रैली के लिए एडमिट कार्ड 06 जनवरी 2021 से 08 जनवरी 2021 तक पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। भारतीय सेना ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि सोल्जर जनरल ड्यूटी (ऑल आर्म्स), सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर क्लर्क और स्टोर कीपर टेक्निकल और ऑल आर्म्स और सोल्जर ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए रैली आयोजित की जाएगी।