
असम के कामरूप जिले में गुवाहाटी के पास अधिकारियों ने लगभग 100 गिद्धों के शव बरामद किए हैं। असम के कामरूप जिले के चायगांव थाना अंतर्गत मिलनपुर में गुरुवार शाम करीब 100 लुप्तप्राय गिद्ध मृत पाए गए।
यह भी पढ़े : Happy Holi 2022 wishes: सभी तरफ होली की धूम, इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें अपनों को होली की बधाई
मिलनपुर के छैगांव में लगभग 100 गिद्ध मृत पाए गए हैं और कई गंभीर हैं। असम के वन विभाग ने बताया कि डॉक्टर और फील्ड स्टाफ गंभीर गिद्धों का इलाज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
About 100 vultures have been found dead and many critical at Milanpur, Chaiygaon.
— Assam Forest Department (@assamforest) March 17, 2022
The doctors and field staffs are trying their best to treat the critical ones pic.twitter.com/WUUJa1G1nx
कथित तौर पर गिद्धों ने कीटनाशक युक्त बकरी के शव को खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 97 गिद्धों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 गिद्धों और एक बाज का इलाज किया जा रहा है।
धान के खेत में गिद्ध मृत पाए गए। इस बीच, गिद्धों की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |