पूर्वोत्तर मौसम विभाग के अधिकारियों जानकारी दी है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून देश से पूरी तरह से पीछे हटने वाला है, क्योंकि 28 अक्टूबर तक पूर्वोत्तर मानसून शुरू हो जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून आम तौर पर 15 अक्टूबर तक देश से वापस आ जाता है। इस साल यह लंबे समय तक रहा है। अभी दुनिया का सारा मौसम का संतुलन बिगड़ा हुआ है।
 


मौसम ने ऐलान किया है कि भारत के पूर्वी तट के साथ-साथ और बंगाल की खाड़ी से सटे और निचले तट पर उत्तर-पूर्वी स्तरों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की संभावना के साथ आने के आसार है। भारत के मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून 28 अक्टूबर के आसपास पूरे देश से हट सकता है। लेकिन हो सकता है कि वापस से मानसून आ सकता है। इसलिए आने वाली तबाही का सामने करने के लिए सावधान रहे।


मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर और मध्य अरब सागर, ओडिशा और उत्तरी महाराष्ट्र के शेष हिस्सों से मानसून को वापस लेने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ हिस्सों पर प्रथागत स्थिति रहेगी बाद के दो दिनों के दौरान ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर-पूर्वी राज्य, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्से भी शामिल हैं। इसके प्रभाव में, दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।