असम में हैरान कर देने वाली रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वीरांगना महिला मंच की 6 महिला कर्याकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मंच की एक महिला अधिकार ऊपरी असम के जोरहाट में एक वेश्यावृत्ति रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इलाके में पुलिबोर में एक सेक्स ट्रेड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं महिला अधिकार समूह वीरांगना महिला मंच की सदस्य थीं।


पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत पुलिबोर पुलिस स्टेशन में मामला (555/2021) दर्ज किया है। जोरहाट के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बिभास दास ने कहा कि छह फरवरी को नागालैंड में मोलोकचुंग जिले की एक पल्लब ज्योति हांडिक और एक महिला को गिरफ्तार करने के बाद छह महिलाओं की संलिप्तता सामने आई है। नागालैंड पुलिस की सहायता से जोरहाट पुलिस ने उन्हें पुलिबोर पुलिस स्टेशन के तहत बोहोटिया गांव में किराए के मकान से सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


पुलिस को बताया कि वीरांगना महिला मंच के बैनर तले महिलाओं के एक समूह ने वेश्यावृत्ति के रैकेट को चलाने के लिए उनका समर्थन किया था और बदले में "सुरक्षा धन" लिया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने भी दो से तीन मौकों पर पैसे लेने की बात स्वीकार की थी और न केवल देह व्यापार का समर्थन किया था, बल्कि दोनों की रक्षा भी की थी। अधिकारी दास ने आरोप लगाया कि उनके पास कुछ अवसरों पर भी ग्राहक थे। महिलाओं को अब स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।