ऊपरी असम के जोरहाट जिले में सोमवार को एक तेंदुए के हमले में तीन वनकर्मियों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गए। 

वन अधिकारियों ने कहा, एक आवारा तेंदुए ने सोमवार को जोरहाट के चेनिजन में वन अधिकारियों और वर्षा वन अनुसंधान संस्थान (RFRI) के निवासियों पर हमला किया। एक वन अधिकारी ने कहा कि जंगल से मानव आवास में घुसे तेंदुए ने बिना उकसावे के लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े : Aaj Ka Panchang : पौष माह शुक्ल पक्ष की पंचमी आज, आज सुंदरकांड का पाठ करें, जानिए राहुकाल


 जोरहाट के एसपी मोहन लाल मीणा के हवाले से कहा, हमले में कुल 13 लोग वन विभाग के तीन कर्मचारी और 10 नागरिक घायल हुए हैं। तेंदुए का व्यवहार अनिश्चित है क्योंकि वे आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करते हैं। 

मीना ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर नहीं है।

यह भी पढ़े : Aaj Ka Ank Rashifal : 27 का संयुक्त अंक कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक, आज मूलांक 03 वालों के लिए बहुत बड़ा दिन


वन अधिकारियों द्वारा बनाए गए एक वीडियो में बड़ी बिल्ली को परिसर में घूमते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य वीडियो में तेंदुए को कांटेदार तार की बाड़ पर कूदते और एक चार पहिया वाहन पर हमला करते हुए दिखाया गया है।