/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/03/Himanta-Biswa-Sarma-PTI-1630672814.jpg)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में की चीजों के नाम बदल दिए हैं। राज्य की तस्वीर बदने के लिए हिंमता जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में खबर मिली है कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा गुवाहाटी हवाई अड्डा का नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं लेकिन सीएम हिमंता ने अफवाहों पर रोक लगाते हुए कहा है कि गुवाहाटी में हवाई अड्डे का नाम बदलने की कोई योजना नहीं है।
एयरपोर्ट का प्रबंधन अपने हाथ में लेने वाले अदाणी समूह के अधिकारियों से मुलाकात के बाद सीएम सरमा ने यह आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि "गुवाहाटी हवाई अड्डे का नाम हमेशा लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा रहेगा। अडानी समूह का भी गुवाहाटी, असम में हवाई अड्डे का नाम बदलने का कोई इरादा नहीं है "।
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि “चर्चा के दौरान, मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि गुवाहाटी हवाई अड्डे का नाम हमेशा लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई हवाई अड्डे के रूप में रहेगा। श्री अडानी ने आश्वासन दिया कि और इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ”। ऐसी अटकलें और आशंकाएं हैं कि गुवाहाटी हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |