/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/27/images-37-2-1640601154.jpeg)
IPS अधिकारी वायलेट बरुआ (Violet Baruah) असम की पहली महिला IGP बन गई हैं। ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बरुआ ने कहा कि " उन्हें पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस विभाग में प्रतिष्ठित रैंक पर पदोन्नत होने पर अपनी खुशी जाहीर की है।"
Promoted to the rank of IGP. Feeling blessed to be the first lady IGP in the state of Assam. ?
— Violet Baruah IPS (@violet_baruah) December 27, 2021
उन्होंने कहा कि "असम राज्य में पहली महिला IGP बनकर खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।" असम-मेघालय कैडर के 2005 बैच के एक IPS अधिकारी, वायलेट बरुआ (Violet Baruah) ने विभिन्न स्थानों पर असम पुलिस विभाग की सेवा की है। फरवरी 2019 में, IPS अधिकारी वायलेट बरुआ असम पुलिस की पहली महिला DIG के रूप में उभरीं।
गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर वायलेट बरुआ (Violet Baruah) को जनवरी में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था। एक मेधावी छात्र, वायलेंट बरुआ, जिन्होंने कॉटन कॉलेज (अब विश्वविद्यालय), बरुआ में अध्ययन किया। पहले 9वीं APBn, बरहामपुर के कमांडेंट के रूप में कार्य किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |