असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM Himanta Biswa Sarma) ने तामूलपुर में कहा कि बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (BTR) में अब कोई बंदूक की आवाज नहीं है और शांति का माहौल है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने तामुलपुर विधानसभा सीट के लिए BJP-AGP-UPPL गठबंधन के उम्मीदवार जोलेन दैमारी की चुनावी बैठक में भाग लेते हुए कहा कि "BTR के सामूहिक विकास से शांति का रास्ता अपनाया जाएगा।"

बक्सा जिले के तामूलपुर विधानसभा (Tamulpur Assembly) क्षेत्र के अंतर्गत तामूलपुर अनुमंडल के मोटंगा मैदान में चुनावी सभा हुई है। इस अवसर पर बोलते हुए, मुख्यमंत्री सरमा (CM Himanta) ने कहा कि  “हमने तामूलपुर के विधायक लेहो राम बोरो को समय से पहले खो दिया। मैं उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं।"


असम के मुख्यमंत्री (CM Himanta) ने लेहो राम बोरो को श्रद्धांजलि दी और कहा, "आज की बैठक चुनावी सभा नहीं है; यह एक श्रद्धांजलि सभा है।" विधायक लेहो राम बोरो की कोविड-19 के कारण समय से पहले मौत हो जाने के बाद तामूलपुर में उपचुनाव (by-election in tamulpur) कराना पड़ा। आगे कहा कि  "स्थायी शांति वर्तमान में BTR में वापस आ गई है। बंदूक की संस्कृति खत्म हो गई है। लोगों में भाईचारा पैदा हो गया है।"


सरमा ने कहा कि "गोरखाओं (Gurkhas) को अब और चिंतित नहीं होना चाहिए। उन्हें समान दर्जा देने का निर्णय लिया गया है। डी-वोटर के मुद्दे सहित उनकी समस्याओं को एक-एक करके हल किया गया है।”  BTR के साथ-साथ पूरे असम में पिछले आठ महीनों में विभिन्न समस्याओं को हल करने के साथ-साथ  BTR निवासियों की भूमि-विक्रय की समस्या को हल करने की व्यवस्था की गई है।