/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/08/27/DAILYNEWS-1661596261.jpg)
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच ट्वीट वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब फ्रंटफुट पर खेलते हुए सरमा ने एक बार फिर अपने ट्वीट के जरिए केजरीवाल पर निशाना साधा है। सरमा ने ट्वीट के जरिए केजरीवाल को अत्याधुनिक कैंसर अस्पतालों के निर्माण में अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को टैग करते हुए, शर्मा ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया था, फिर उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की पहलों को गिनाया था।
ये भी पढ़ेंः 22 सितंबर तक 12,000 पदों पर भर्ती करेगी सरकार, एक लाख नौकरियों का है लक्ष्य
Agree we couldn’t make Mohalla Clinics! We made state-of-art Cancer Hospitals instead.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 4, 2022
Out of the 17 Cancer Hospitals that we have planned for Assam, 7 are ready and 2 more will be ready this year.
Such an honour to share glimpses of these marvels.?@ArvindKejriwal pic.twitter.com/dbOEQEIeAS
शर्मा ने कहा, हम इस बात से सहमत हैं कि हम मोहल्ला क्लीनिक नहीं बना सके! हमने इसके बजाय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल बनाए। उन्होंने कहा, हमने असम के लिए जिन 17 कैंसर अस्पतालों की योजना बनाई है, उनमें से सात तैयार हैं और इस साल दो और तैयार हो जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए और एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए शर्मा ने कहा, इन चमत्कारिक कार्यों के बारे में जानकारी साझा करना गर्व की बात है। केजरीवाल और शर्मा के बीच पिछले कुछ दिन से ट्विटर पर जुबानी जंग जारी है।
ये भी पढ़ेंः मदरसे में देश विरोधी गतिविधियां हुईं तो ढहा देंगे- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है। उन्होंने खराब परिणामों के कारण असम में कुछ स्कूलों को बंद किए जाने का दावा करने संबंधी एक खबर भी साझा की थी। शर्मा ने बाद में आम आदमी पार्टी के नेता पर छोटे राज्यों का ‘‘उपहास’’ उड़ाने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी को लंदन और पेरिस जैसा बनाने के अपने वादे को निभाने में विफल रहने के बाद केजरीवाल दिल्ली की तुलना असम जैसे छोटे राज्य से कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |