असम में शनिवार को 97 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 11514 लोगों की जांच की गई है। पॉजटिव प्रतिशत 0.84 है। कामरूप (मेट्रो) जिले में 38 संक्रमितों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना से अब तक कुल 993 व्यक्तियों की मौत हुई है। रविवार 04 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है।

राज्य के वित्त, स्वास्थ्य आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा ने रविवार की देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 213759 हो गई है। जबकि, 209211 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 84 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

वहीं, 3552 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जबकि, 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर 97.87 फीसद है। एक्टिव मामले 1.66 फीसद तथा मृत्यु दर 0.46 फीसद है।