/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/09/16/01-1600224349.jpg)
देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में भाजपा को मजबूत बनाकर सत्ता में लाने के साथ-साथ राज्य में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने सर्बानंद सोनोवाल काफी लोकप्रिय नेता हैं। असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल का जन्म असम के डिब्रूगढ़ में 1962 में हुआ था।
असम का जातीय नायक के नाम से मशहूर सर्बानंद ने डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की। सर्बानंद 1992-1999 के दौरान ऑल आसाम स्डूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रहे और उसके बाद उन्होंने असम गण परिषद के टिकट पर साल 2001 में पहली बार विधायक का चुनाव जीता।
उसके तीन साल बाद यानी 2004 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पबन सिंह घाटोवर को हराया। 2011 में AGP में आंतरिक कलह की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। 2012 में सोनोवाल को असम भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया।
2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें खेल मंत्रालय का जिम्मा दिया गया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते 2016 में असम विधानसभा चुनाव लड़ा था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |