/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/11/g-1631341149.jpg)
असम के माजुली में नाव दुर्घटना बेहद ही खौफनाक थी। 100 से ज्यादा लोगों से सवार नाव एक नाव से टकराने के बाद डूब गई। टकराने के बाद सवार लोग ब्रह्मपुत्र नदी में गिर गए। जिससे कई लोग लापता हो गए और कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। हाल ही में लापता हुए एक और व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है जो बेहद दर्दनाक हालातों में रेस्क्यू किया गया है।
सुबह बरामद हुए शव की पहचान इंद्रेश्वर बोरा के रूप में हुई है। बोरा का शव काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अंदर एक जलाशय में मिला था। लखीमपुर जिले के नौबोइचा क्षेत्र के रामपुर से इंद्रेश्वर बोरा अपनी पत्नी रूपरेखा के साथ ढेकियाखोवा नामघर का दौरा करने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण नाव में यात्रा कर रहे थे।
राजगढ़ हाई स्कूल के एक स्कूल शिक्षक बोरा ने ब्रह्मपुत्र पर डूबते जहाज के साथ लापता होने से पहले अपनी पत्नी रूपरेखा और अन्य साथी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। घर पहुंची उनकी पत्नी के अनुसार, इंद्रेश्वर बोरा अन्य फंसे यात्रियों को बचाने के लिए डूबती नौका पर लौट आया था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |