
असम की मशहूर सिंगर Hiya Medhhi अब जल्द ही एक और शानदार म्यूजिक एल्बम लेकर आने वाली है। इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए किया।
हिसा मेदही ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि इंतजार कीजिए। उन्होंने जो फोटो शेयर की है उस पर लिखा है कि इस म्यूजिक एल्बम में संगीत राजा शर्मा ने दिया है।

वहीं, मिक्स एंड मास्टर का काम लख्यजीत बरूआ ने किया है।
हिया मेदही असम की मशहूर गीतकार हैं जिनके कई म्यूजिक वीडियोज अब आ चुके हैं। अपने मधुर संगीत की वजह से वो काफी पॉपुलर है।
आपको बता दें कि हिया एक सिंगर होने के साथ ही कंपोजर, स्टेज परफॉर्मर होने के साथ ही गीतकार भी हैं।
हिया ने अपनी स्कूली शिक्षा MNC Balika Mahavidyalaya से की थी। इसके बाद MNC Balika Bidyapith nalbari और Mangaldai Town Girls HS School में भी उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की। हिया अभी असम के गुवाहाटी में रहती हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |