
पूर्वोत्तर भारत के राज्य असम में स्थित सचनी मर्बिल इको टूरिज्म प्रोजेक्ट रेंज में पक्षियों, पेड़ पौधों की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता की नई तस्वीरें सामने आई हैं।
हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने यहां अपना सुबह का समय बिताया। सरमा यहां पर सचनी मरबिल इको टूरिज्म प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
इस दौरान सरमा ने Sasoni merbil eco tourism project का भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने कई तरह के पक्षियों, पेड़—पौधों व अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।
यहां आने के अपने अनुभव के बारे में मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारा असम पर्यावरण और पर्यटन में बहुत क्षमता है।
सीएम ने यह भी लिखा कि हमें आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के लिए इस तरह की परियोजनाओं का सही उपयोग करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री के साथ इस दौरान विधायक श्रीत्रंग गोगोई और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |