/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/10/s-1620631328.jpg)
बीजेपी के चाणक्य हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री बने गए हैं। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना साकार हो गया। बीजेपी विधायक दल की रविवार को हुई बैठक में नेता चुने जाने के बाद वह सोमवार को शपथ लिया।
बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा सोमवार को यहां श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सरमा ने रविवार को राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने दावे को स्वीकार करते हुए सरमा को सरकार गठन का न्योता दिया। इससे पहले दिन में बीजेपी और एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए सरमा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी।
बात दें कि हिमंत बिस्वा सरमा ने जुलाई 2014 में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी का दामन थामा था। तब वह कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री थे और मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। उनके साथ करीब 38 विधायक भी थे। लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने उनकी मांग नजरअंदाज कर दिया था। तब हेमंत बिस्व सरमा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हुए थे।
साल 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद तो वह मुख्यमंत्री बनने में सफल नहीं हुए, लेकिन इस बार 2021 के विधानसभा चुनाव में उनकी मेहनत को देखते हुए पार्टी ने निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की जगह उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया।
With blessings of you all, I am taking Oath as Chief Minister of Assam.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 10, 2021
Join us Live https://t.co/snGz8rSSI1
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |